
जारी हुवा भाजपा मंडल खैरागढ़ से विज्ञप्ति माननीय संवाददाताओं के लिए।
मैंने भी कलम उठा लिया इस ओर कुछ लिखने के लिए।।
विषय था टीकाकरण एवं किसानों को जल्दी मुआवजा देने के लिए ।
भाजपाइयों का है छोटा सा उद्देश्य , सुविधा दे वैक्सीन और मुआवजा गरीब किसान मरीज के इंसानों के लिए।
पोस्ट कर रहे थे सोशल मीडिया में भाजपाई खबर लगवाने के लिए।
वायरल कर रहे थे समाचार पत्र वेब पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए।।
आगे ये कहते हैं की 18 से 45 तक के लोंगों का हो टीकाकरना का व्यवस्थित इंतेजाम।
गरीब किसानों को जल्दी मुआवजा दिया जाए नहीं चाहिए शराब के जाम, सरकार से अध्यक्ष मंडल भाजपा खैरागढ़ और पांडादाह मंडल का यही है अब माँग।।
*बढ़ते कोरोना काल में अव्यवस्था के चलते हो रही है टीकाकरण में काफी परेशानी:―*
कहना है भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का , गरीबों के लिये व्यवस्था नहीं कर पा रही दो वख्त की रोटीपानी का।।
पूरा छत्तीसगढ़ कोरोना की विभीषिका से ग्रस्त है।
दाऊ जी जनता को संतावना देने में अभी भी मस्त है।।
जनता व्यापारी यहाँ त्रस्त है डॉक्टर पुलिस इनके आदेशों से पस्त है।।
नूनकरण वर्मा ने कहा संक्रामितों की संख्या में वृद्धि होते जा रही ।
छत्तीसगढ़ सरकार दिन ब दिन कुंभकर्ण की नींद सोते जा रही ।।
*बिशेसर साहू ने भी कसा इन पर तंज:―* संक्रमित लोगों की मौतें बहुत डराने वाली है।
इनकी अव्यवस्था को देख जनता अब घबराने वाली है।।
जनता अपने अस्तित्व के लिए इस जंग में हो गयी है पस्त।
छत्तीसगढ़ में चारों तरफ हो गई है जन जीवन अब अस्त व्यस्त।।
*तीनों ने उठाई एक सुर में किसानों के मुद्दे पर आवाज़।*
अब तो बदलो दाऊ जी अपन रीति रिवाज।।
साथ ही पिछले 10 दिनों से क्षेत्र में हो रही बहुत बारिश ।
किसान अत्यंत चिंतित है इस बारिश।
कुछ राहत दे दो दाऊ जी इतनी सी बस है गुजारिश।।
बार बार लॉक डॉउन के कारण खेत खलिहान हो रहै बर्बाद , खेतों मे रखे सब्जी भाजी किसान बेच नही पा रहा।
मौसम की कहर ने खड़े फसल को कर दिया है इतना बर्बाद, ये आलम देख किसान अब सो नहीं पा रहा।।
*युवाओं के टीकाकरण की उचित हो व्यवस्था और सभी जगह समान।*
दाऊ जी आपसे करते हैं यही हम सब मांग , जल्दी नहीं जाना चाहते जनता अब श्मशान।।
खैरागढ़ और पांडादाह क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवाओं को नहीं लग पा रहा है समय पर टिका ।
सभी मंडल में तुरन्त व्यवस्थित कीजिए आपके फैशले क्योँ पढ़ रहे हैं अब फीका।।
बेहद चिंतनीय विषय है दाउ जी किसान और मरीज का मसला।
अब तो हल कर दो अविलम्ब मुआवजा और वैक्सीन का मसला।।
*सभी मंडल में व्यवस्थित किया जाना चाहिए , सभी युवाओं को वैक्सीनेशन मिलना चाहिए।*
साथ ही कतिपय विधंसन्तोषी व्यक्तियों द्वारा टीका के सम्बंध में किया जा रहा है झूठा भ्रामक प्रचार प्रसार।
टीका लगवाने से होती है कई तरह की परेशानियां आपार ।।
जिससे लोगों में काफी भ्रम फैल गया है बेकार।
उच्च अधिकारियों को टीकाकरण के सम्बंध में लगाओ जमके फटकार।।
खैरागढ़ मंडल में जागरूकता लाने कराओ जोरशोर से प्रचार-प्रसार।।।
*किसान हित में ले जल्दी फैसला, किसानों का टूट रहा है अब हौशला:―*
प्रशासन , लोगों में जागरूकता लाने ज्यादा से ज्यादा करे प्रसार।
संक्रमण के चलते रिस्तों में खड़ी हो रही है दीवार।।
अभी खैरागढ़ पांडादाह क्षेत्र में बे-मौसम बरसात से किसानों को दोहरा नुकसान हो गया।
इधर शहर में संक्रमण से मरने वालों की तादात भरमार हो गया । अब तो आलम ये है कि हर घर में शोक की खबर आम हो गया।।
उनकी फसल भी हो गई है बारिश से पुरा खराब।
सरकार मस्त है बेचने में ऑनलाइन शराब।।
किसानों को अपने फसल बेचने के लिए नही मिल पा रहा है एक भी अवसर।
किसानों के फसल का नुकसान का जल्दी सर्वे करवाते आपके अफसर।।
तुरन्त इसका आंकलन करवाया जाना चाहिए मौजूदा सरकार को।
अविलम्ब, नुकसान के अनुरूप किसानों को जल्दी दो मुआवजा , बन्द करो कोसना केंद्र सरकार को।।
क्योंकि खेतों में लहलहाती फसलों पर बरसाती ओले गिरने से हो गए हैं फसल बेकार।
उचित पहल नहीं हो ने के अभाव में खैरागढ शहर , ग्रामीण एवं पांडादाह मंडल भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगा सरकार।।
बस आपसे यही है दरकार ध्यान दो किसानों पर जरा सरकार।।।
*जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।*
आगे कहा रहा है भाजपाई मीडिया प्रवक्ता शशांक ताम्रकार।
किसानों और मरीजों की वर्तमान हालात देखकर देश हो रहा शर्मशार।।।
पर आप को इनकी क्यों नहीं है परवाह सरकार।
मंडल अध्यक्ष
खैरागढ़ शहर , ग्रामीण , पांडादाह
– शशांक ताम्रकार
मंडल भाजपा , मीडिया प्रभारी